ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याण महोत्सव मनाया व विरवाल जैन समाज का किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 20 views
भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याण महोत्सव मनाया व विरवाल जैन समाज का किया स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-दिनांक 31 मार्च 2026 को श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शाहपुरा के तत्वाधान में परम विदुषी उप प्रवर्तिनी महासाध्वी डॉ. श्री दिव्य प्रभा जी म.सा. , श्री आर्या जी म.सा. के नेश्राय में धर्म आराधना हर्षोल्लास सहस्त्र श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में विविध आयामों के साथ आयुत हुआ। महा साध्वी जी ने वीर भगवान के गुणानुवाद में अहिंसा व्रत की व्याख्या करते हुए पूज्य संत श्री समीर मुनि जी म.सा. द्वारा संस्थापित वीरवाल जैन प्रवृत्ति का जीवंत उदाहरण बताया। अहिंसा नगर चित्तौड़गढ़ से संचालित इस प्रवृत्ति के प्रसार प्रसार एवं गुरु सेवा में रहते हुए मांगीलाल वीरवाल अंतर मन से इस मिशन पर कार्य सेवाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय शाहपुरा से श्याम लाल वीरवाल , धनराज वीरवाल, राजेंद्र वीरवाल, शंकर लाल वीरवाल वीरवाल,सुरेन्द्र वीरवाल आदि परिवार धर्म सभा में उपस्थित हुए। जिनका संघ संरक्षक जोरावर सिंह सकलैचा, मंत्री दिलीप धुपिया, उपाध्यक्ष सचिन डांगी,सह मंत्री सज्जन सिंह चंडालिया , कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिंघवी, देवेन्द्र सिंह बुलिया, महिला मंडल मंत्री आभिलाषा कोठारी द्वारा सम्मान किया गया तथा इन परिवारों को जैन संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में सूचनार्थ जोड़ा गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मांगीलाल वीरवाल ने इस प्रवृत्ति की गतिविधियों को संक्षेप में बताया जिसकी धर्म सभा में हर्ष हर्ष के साथ अनुमोदन की गई।
मांगीलाल वीरवाल जैन प्रचारक मंत्री, श्री अखिल भारतीय अहिंसा प्रचारक संघ अहिंसा नगर चितौड़गढ़।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube