ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसवा की दीप्ति मिश्रा ने 93.20% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 33 views
बसवा की दीप्ति मिश्रा ने 93.20% अंक प्राप्त कर किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-बसवा- बसवा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी कक्षा 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में बसवा की छात्रा दीप्ति मिश्रा ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे बसवा क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। दीप्ति आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसवा की छात्रा हैं।
दीप्ति मिश्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षाविदों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपनी सफलता का श्रेय दीप्ति ने नियमित अध्ययन, विद्यालय के शिक्षकगण के मार्गदर्शन, दादाजी रमाकांत मिश्रा (संरक्षक, सर्व ब्राह्मण समाज बसवा एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दौसा) तथा अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर शिक्षिका बनना है।
विद्यालय प्रशासन ने भी दीप्ति मिश्रा सहित 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया। इस अवसर पर माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी गई।
दीप्ति के पिता प्रवीण कुमार मिश्रा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय, बसवा में अध्यापक लेवल प्रथम के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मृदुला शर्मा गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन कीर्ति मिश्रा ने हाल ही में कक्षा 10वीं की परीक्षा 90.83 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और छोटा भाई दीप्तांशु मिश्रा कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है।
दीप्ति की इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube