ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वाराणसी एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 25 views
वाराणसी एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- वाराणसी- वाराणसी एयरपोर्ट स्थित यूनियन कार्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार सुशील चौबे,प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे (एडवोकेट) एवं विधि न्याय सलाहकार हरिश्चन्द्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा समाज में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा आपसी सहयोग और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, वहीं स्वागत-सम्मान के इस अवसर के छायाचित्र भी लिए गए, जो इस यादगार पल को दर्शाते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube