ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे जितेंद्र कुमार शर्मा, मनरेगा घोटाले का किया बड़ा खुलासा।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 57 views
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे जितेंद्र कुमार शर्मा, मनरेगा घोटाले का किया बड़ा खुलासा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत आवाज के रूप में उभरकर सामने आए समाजसेवी जितेंद्र कुमार शर्मा इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने मनरेगा में हुए लगभग 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को उजागर कर क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।
जितेंद्र कुमार शर्मा के साथ इस मुहिम में वीरेंद्र कोठारी और गिर्राज प्रसाद सोलंकी भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इन तीनों ने मिलकर प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर करने का कार्य किया, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापक हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में जितेंद्र कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जलभराव, अतिक्रमण, मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी और नगर पालिका द्वारा पट्टे जारी करने जैसे कई मामलों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है।
उनकी सक्रियता को देखते हुए उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, जिला कलेक्टर, लोकायुक्त और उच्च न्यायालय तक इस मामले की जानकारी पहुंच चुकी है। इससे प्रशासनिक स्तर पर भी सतर्कता बढ़ी है।
हालांकि, इस संघर्ष के दौरान उन्हें कई प्रकार की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने और डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें गंभीर धाराओं का इस्तेमाल भी शामिल है। बावजूद इसके, जितेंद्र कुमार शर्मा अपने संकल्प पर अडिग हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी ही क्षेत्र के विकास और पारदर्शिता के लिए उम्मीद की किरण होते हैं।देखा जाए तो रैणी उपखंड में भी भ्रष्टाचार बहुत अधिक फैला हुआ जिसकी ईमानदारी से कभी जांच नहीं होती है। अगर ईमानदारी से जांच की जाए तो रैणी क्षेत्र में बहुत बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। जैसे नरेगा,अवैध खनन,मंदिर माफी जमीन,फर्जी पट्टे आदि।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube