ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुस्तकालय हमारी ऐतिहासिक धरोहर, संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 32 views
पुस्तकालय हमारी ऐतिहासिक धरोहर, संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ “पुस्तकालय हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं, इन्हें सहेजना और बेहतर बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।” इसी संदेश के साथ स्थानीय पुस्तकालय में सत्र 2026-2027 के लिए प्रबंधकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 31 मार्च 2026 को सायंकाल ०6 बजे पुस्तकालय की नई प्रबंधकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान इच्छुक व्यक्ति प्रबंधकारिणी सदस्य बनने हेतु अपने आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जी शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्य) के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों का भी चुनाव कराया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी पुस्तक प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुस्तकालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube