ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 3 साल से 'लुका-छिपी' खेल रहा ₹10,000 का इनामी तस्कर समीर दबोचा

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 27 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 3 साल से 'लुका-छिपी' खेल रहा ₹10,000 का इनामी तस्कर समीर दबोचा

खाकी का खौफ: 70 किलो गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी चढ़ा सुकेत पुलिस के हत्थे।


कोटा ग्रामीण सुकेत थाना अधिकारी महावीर प्रसाद भार्गव ने"आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुकेत थाना पुलिस ने पिछले तीन साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर समीर पुत्र मुबारक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित था।
70 किलो गांजे की खेप से जुड़ा है मामला
इस हाई-प्रोफाइल मामले की जड़ें 19 अगस्त 2023 से जुड़ी हैं। उस समय सुकेत पुलिस ने लंका तलाई स्थित एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर 70 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान रईश, अल्फाज और सलमान जैसे गुर्गे तो पकड़े गए, लेकिन मुख्य मोहरा समीर मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। तब से ही पुलिस इसकी तलाश में खाक छान रही थी।
एसपी सुजीत शंकर के चक्रव्यूह में फंसा तस्कर
फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) ने एक विशेष टीम का गठन किया था। एएसपी राम कल्याण मीणा और डीएसपी (रामगंजमंडी) घनश्याम मीणा के सुपरविजन में सुकेत थानाधिकारी महावीर प्रसाद की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर समीर को सुकेत कस्बे से ही दबोच लिया

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube