ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मानव सेवा समिति ने वार्ड में मरीजों को सत्तू वितरण किया

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 51 views
मानव सेवा समिति ने वार्ड में मरीजों को सत्तू वितरण किया दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर
मानव सेवा समिति की ओर से आज महावीर जयंती के उपलक्ष में महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ऑर्थोपेडिक अस्थि रोग वार्ड मैं भरती सभी मरीजों को पौष्टिक सत्तू का वितरण किया गया | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि डॉ महिमा बिरला, कुंदन भटेवरा, युसूफ भाई, चंदा वीरवाल एवं लक्ष्मी लाल वीरवाल ने वार्ड में भर्ती सभी 45 मरीजों को सत्तू पैकेट वितरित किये | अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया ने बताया की समिति द्वारा अपनी भोजनशाला में चने 35 किलो को भून कर बनाये सत्तू में 9 किलो शुद्ध घी, 9 किलो शक्कर एवं सूखे मेवे डालकर सम्पूर्ण पौष्टिक बनाया है | सचिव शिव रतन तिवारी ने कहा की प्रति सप्ताह निर्धारित इस मात्रा में अवश्यता अनुसार वृद्धि की जावेगी |

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube