ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से भेजी राशि

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 30 views
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से भेजी राशि

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर-
जयपुर भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य की ०1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बड़ी राहत देते हुए दो यूनिफॉर्म के लिए ०1-०1 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की देखभाल कर भविष्य की पीढ़ी की मजबूत नींव रख रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित सभी मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि की गई है,जो ०1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।
उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत ०3 से ०6 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में पांच दिन गर्म दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी जारी है। कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं तथा भविष्य में उनकी आंखों की निःशुल्क जांच और चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में भागीदारी का आह्वान
मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों के विकास से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। इसी उद्देश्य से 19 मार्च से 15 मई तक “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही प्रदेश का विकास संभव है। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक 16 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है और बजट में ऋण सीमा को ०1 लाख से बढ़ाकर ०1.०5 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा दूध पर ०5 रुपये प्रति लीटर अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, सोलर दीदी और बैंक सखी जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार, शासन सचिव श्रीमती पूनम सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube