ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उज्जैन में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन, चल समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 33 views
उज्जैन में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव का भव्य आयोजन, चल समारोह में शामिल होने का आमंत्रण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन भगवान परशुराम प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल 2026 को सायं 6:00 बजे एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सावन भादो बिजासन माता मंदिर, चामुंडा चौराहा, उज्जैन से प्रारंभ होगा।
आयोजकों की ओर से समस्त समाजजनों को अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार का आग्रह किया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस आयोजन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने फोटो के साथ आमंत्रण पोस्टर तैयार कर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य प्लेटफॉर्म पर साझा करें।
यदि किसी को पोस्टर बनाने में किसी प्रकार की असुविधा हो, तो वे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सोशल मीडिया प्रभारी पंडित वीरेंद्र त्रिवेदी को अपना फोटो व्हाट्सएप कर सकते हैं, जिससे उन्हें पोस्टर बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस आयोजन के लिए निवेदक के रूप में सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं तरुण उपाध्याय द्वारा सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube