ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दूसरी बार निर्विरोध बने भंवरलाल मेघवाल जिला अध्यक्ष* *राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न*

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 30 views
*दूसरी बार निर्विरोध बने भंवरलाल मेघवाल जिला अध्यक्ष*

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न*

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा, रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम, चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर भंवरलाल मेघवाल को दूसरी बार निर्विरोध चुना गया है। उनके पुनः चयन से संगठन में उत्साह का माहौल है
यह निर्वाचन प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सर्वसम्मति से उनके नाम की घोषणा की गई।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मधुसूदन शर्मा, महिला मंत्री मीना शक्तावत, उपाध्यक्ष कंचन जीनगर, कोषाध्यक्ष भारत सुथार, उपसभापति शंकर मेघवाल, मंत्री मुकेश कुमार मेघवाल सहित बालूराम मेघवाल, सोहनलाल, हीरालाल मेघवाल एवं अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुना गया।
प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा एवं चुनाव अधिकारी प्रेम शंकर जोशी ने नवगठित कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया
इस संबंध में जानकारी स्वयं जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल द्वारा दी गई

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube