ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एनएचएम कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दो वर्षों की बढ़ोतरी एक साथ मिलने से कर्मियों में खुशी की लहर

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 52 views
एनएचएम कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

दो वर्षों की बढ़ोतरी एक साथ मिलने से कर्मियों में खुशी की लहर

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर वर्ष 2023-24 एवं 2025-26 की वार्षिक वेतन वृद्धि सभी एनएचएम कर्मियों को प्रदान कर दी गई है। यह बढ़ोतरी मार्च 2026 के वेतन में जोड़कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. बिपिन कुमार जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के प्रयासों से यह निर्णय लागू किया गया है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे कर्मियों को सीधा लाभ मिला है।
कर्मियों में दिखा उत्साह
वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद एनएचएम कर्मियों में खुशी का माहौल है। कर्मियों का कहना है कि इससे न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
प्रशासन के प्रति जताया आभार
एनएचएम कर्मियों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके हित में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
इस निर्णय से स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होने की संभावना

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube