ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर नगर में 6 सड़कों के निर्माण को ₹2.58 करोड़ की मंजूरी

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 36 views
बलरामपुर नगर में 6 सड़कों के निर्माण को ₹2.58 करोड़ की मंजूरी

जल्द शुरू होगा सीसी सड़क व नाली निर्माण, पहली किस्त ₹73.56 लाख जारी

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
नगर के विकास को नई गति देते हुए आदर्श नगरपालिका परिषद के अंतर्गत छह महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 58 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में ₹73 लाख 56 हजार की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के तहत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि योजना का उद्देश्य नगर में आवागमन को सुगम बनाना और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करना है।
इन क्षेत्रों में होंगे निर्माण कार्य
नई बस्ती वार्ड में प्लेवे स्कूल से रामजी के मकान तक तथा अनोखी सोनकर से तिलक राम होते हुए सोनू चौहान के मकान तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण होगा।
खलवा दक्षिणी वार्ड में बबलू के मकान से रमेश गौतम तथा संत गुरु रविदास मंदिर से राम सहाय के मकान तक कार्य कराया जाएगा।
विशुनीपुर रिजर्व वार्ड में मिठाई लाल से हरि के घर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा नई बस्ती क्षेत्र में सकुर के मकान से अजय सिंह पिंकू के मकान तक मरम्मत व स्लैब निर्माण, विशुनीपुर रिजर्व में मुरली के घर से शमशान मोड़ तक तथा तुलसी पार्क वार्ड में बब्बल पांडे से डॉ. अर्चना गुप्ता के मकान तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण प्रस्तावित है।
जल्द शुरू होंगे कार्य
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे नगरवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी सुविधा मिल सकेगी।
नगर विकास को मिलेगी रफ्तार
इस योजना के क्रियान्वयन से न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि नगर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube