ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 साल बाद कानून के शिकंजे में 'शातिर भगोड़ा', कोटा पुलिस ने UP से दबोचा

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 9 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


12 साल बाद कानून के शिकंजे में 'शातिर भगोड़ा', कोटा पुलिस ने UP से दबोचा


कोटा शहर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी राकेश बावरिया को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साल 2015 से लूट के एक मामले में पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
पहचान बदलकर काट रहा था फरारी
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश बावरिया (निवासी शाम खोकसा, मुजफ्फरनगर) के खिलाफ थाना मकबरा में धारा 392, 411 और 34 IPC के तहत मामला दर्ज था। साल 2015 से ही वह फरार चल रहा था और अपनी पहचान व निवास स्थान लगातार बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।


ऐसे बिछाया जाल
थानाधिकारी लईक अहमद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का पीछा किया। टीम ने अंततः मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में घेराबंदी कर शातिर भगोड़े को धर दबोचा। इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा और कांस्टेबल इरफान कालि की मुख्य भूमिका रही।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube