ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साथीन में ​आदि गौड़ सेवा संस्थान की साधारण सभा आयोजित,डॉ. कुमार गौड़ बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 155 views
साथीन में ​आदि गौड़ सेवा संस्थान की साधारण सभा आयोजित,डॉ. कुमार गौड़ बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

​पीपाड़ शहर। आदि गौड़ सेवा संस्थान की साधारण सभा की बैठक स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज हित और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।​बैठक में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. अशोक कुमार गौड़ को संस्थान का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।​संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बैठक में संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदन द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष अजीत कुमार गौड़ ने बताया कि सभा में विकास कार्यों सहित समाज सुधार के कुल 9 विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
​बैठक में मोहल्ले में शिव परिवार और कुलदेवी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रणनीति तैयार की गई वही श्री हनुमान जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।मुक्तिधाम के रखरखाव और समाज सुधार की विभिन्न गतिविधियों पर सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।​बैठक में संरक्षक राम गोपाल, सोहनलाल, संपतराज, ब्रजमोहन, राधेश्याम, रामकिशोर, जितेंद्र, भरत कुमार, सूरज, राकेश, सोनू सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube