ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक आज मंगलवार को।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 26 views
राजगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक आज मंगलवार को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अस्पताल के सामने स्थित एक निजी कार्यालय में होगी, जिसमें सभी पार्टी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
बैठक में पार्टी की राजगढ़ कार्यकारिणी के विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही गर्मियों के आगमन के चलते क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
पार्टी सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा (एडवोकेट) ने स्पष्ट किया है कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube