ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कंजर समाज महापंचायत की बैठक में संपन्न हुई

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 34 views
कंजर समाज महापंचायत की बैठक में संपन्न हुई


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

कंजर समाज महापंचायत संस्थान की बैठक चित्तौड़गढ़ किला रोड स्थित श्री सांवरिया विश्रांत ग्रह में संपन्न हुई। राजस्थान के कई जिलों से कंजर समाज के व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिला झालावाड़ , टोंक , बारा, सवाई माधोपुर , चित्तौड़गढ़ , उदयपुर , भीलवाड़ा व अलवर, अजमेर के लोगो ने भाग लिया । भोलू राम ने बताया कि 2019 से गोगावत को जिला बूंदी सती माता के मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था उनका कार्यकाल 5 साल का सर्व समिति से रखा गया था 5 वर्ष से ज्यादा समय होने के कारण एवं संगठन के प्रति काम नहीं करने के कारण सभी सदस्यों ने प्रस्ताव रखकर गोगावत को प्रदेश अध्यक्ष से हटाने का प्रस्ताव रखा आज की चित्तौड़गढ़ की बैठक में जो सदस्य उपस्थित रहे मंजेश कंजर ,प्रेम कंजर, दुर्गेश कंजर , सुरजीत कंजर , एडवोकेट प्रकाश कंजर , भोलू राम कंजर , अमित रामलावत व वीरमदेव दोनों सदस्यों ने वीसी द्वारा सहमति दी गई महापंचायत के कुल ग्यारह सदस्यों में से आठ सदस्यों ने बहुमत पारित किया सर्व समिति व निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव करवाने के लिए प्रकाश जी कर्मावत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया प्रेम जी कंजर को सह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया तथा 1अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्थाई सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया व मई 2026 में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया जब तक दूसरा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनता है तब तक पूर्व संगठन को कहीं मीटिंग नहीं करानी है । भोलूराम झंझावात व महापंचायत के स्थाई सदस्यों ने एकजुट होकर गोगावत को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया ओर आज से आचार संहिता लागू करने का निर्णय लिया गया।भागचंद झंझावात कंजर, वीर भारती सेना के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को लेकर कंजर समाज की बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर आगामी मीटिंग में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला प्रदेश संगठन बनाने का सुझाव रखा । बैठक में युवा कंजर समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राज कुमार झांझावत , कोषाध्यक्ष रजवंत झंझावात , सचिव कृष्ण कुमार कंजर, डॉ राजवीर झंझावात , एडवोकेट रविन्द्र नानावत , महावीर झंझावात, कालू कंजर , अंकित , लक्ष्मण कंजर , शांति लाल , श्रीलाल , सुरेश , राधेश्याम कंजर , नंदराम , संत कुमार , दुर्गा शंकर , मन्नू कंजर , जगदीश चंद्र , ममता नितिन जोनी , रूपेश , नरेश , जीतू शैतान , रमेश, नारायण , विष्णु , रतन इत्यादि कंजर समाज के लोगो ने प्रदेशाध्यक्ष को पद से हटाने व नए सिरे से चुनाव कराने की सहमति दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube