ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मानव सेवा समिति ने आर एन टी मेडिकल कॉलेज को दस व्हील चेयर भेंट की गई

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 120 views
मानव सेवा समिति ने आर एन टी मेडिकल कॉलेज को दस व्हील चेयर भेंट की गई | दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर समिति ने अनुशंसा की है की महावीर जयंती, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, शंकराचार्य जयंती जैसे पर्वों पर शाकाहार को बढ़ावा देते हुए हॉस्पिटल में भर्ती सभी जरुरतमंदो को पौष्टिक सत्तू का नियमित वितरण किया जाय | इस अनुरूप आज वार्ड में जरुरत मंदो को 250 पैकेट सत्तू वितरित किए गए सचिव शिव रतन तिवारी एवं अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया ने डॉ जैन के पदभार संभालने के बाद प्रथम बार मानव सेवा समिति के अवलोकन हेतु आगमन पर तिलक, ऊपरण, पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया | अपने उद्बोधन में डॉ जैन ने मानव सेवा समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए पूरी टीम को साधुवाद दिया|
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी की अध्यक्षता में समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की जनाना अस्पताल में गर्भवती महिलाओ को अंडो के विकल्प के रुप में नियमित पौष्टिक सत्तू का वितरण किया जायेगा| इस बाबत विस्तृत कार्य योजना बनाई जाकर अगले माह से नियमित किया जायेगा तथा निकट भविष्य में यह प्रकल्प बड़ी अस्पताल में टी बी के मरीजों के लिए भी प्रारम्भ किया जाएगा | सचिव शिव रतन तिवारी ने मानव सेवा समिति के आह्वान पर अंकित फार्मा द्वारा दस व्हील चेयर भेंट करने के लिए भगत सिंह सिसोदिया का विशेष साधुवाद दिया |
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया, शिव रतन तिवारी, कमल भंडारी, रजनी डांगी, डॉ विमल शर्मा, कुंदन भटेवारा, भोपाल सिंह कोठारी, युसूफ भाई, रवि शर्मा, अनिल कोठारी, सीता शर्मा, महिमा बिड़ला, एल एल वीरवाल,कालू लाल तातेड़, श्रीमती चंदा, राजेश्वरी नागदा आदि उपस्थित रहे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube