ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर जोर

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 27 views
शाहपुरा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर जोर

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला स्तरीय बैठक आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी, शाहपुरा में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बजरंग लाल मजेजी उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा लाल जांगिड़, जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला शाहपुरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने की।
अपने उद्बोधन में मजेजी ने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) से लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) तक की संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं दुर्गा लाल जांगिड़ ने संघ के पंच परिवर्तन विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने आगामी सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश सुथार, प्रदेश उपाध्यक्ष (उदयपुर संभाग) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार, जिला संगठन मंत्री एवं सत्यनारायण सुथार, प्रभारी “हमारा विद्यालय- हमारा तीर्थ” कार्यक्रम शामिल हुए।
मुख्य वक्ता सुथार ने खंड एवं संकुल रचना की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी खंडों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों को सदस्यता लक्ष्य प्रदान किया।
बैठक में महिला मंत्री प्रिया सोनी, चन्दा सुवालका, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत, अमर सिंह चौहान (अध्यक्ष, खंड शाहपुरा), रामगोपाल मीणा (अध्यक्ष, खंड फुलिया कला), मानसिंह मीणा (अध्यक्ष, खंड जहाजपुर), दुर्गेश कुमार (अध्यक्ष, खंड कोटड़ी), वेद प्रकाश पारीक, अध्यक्ष खंड बनेड़ा, हनुमान प्रसाद शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी), राकेश कुमार सोनी, नवरत्न मल बगड़िया, देबीलाल कुमावत, सत्यदेव पुरोहित, कमल मीणा, पवन गगरानी, चंद्र प्रकाश स्वर्णकार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजीव कुमार शर्मा ने किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube