ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 66 views
विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सीकर- सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी कस्बे में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब ०2 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने से मंदिर आने वाले लाखों भक्तों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित रोपवे ट्रैफिक डायवर्जन प्वॉइंट (नगरपालिका कार्यालय) से शुरू होकर गुरुजी मेडिकल होते हुए सीधे मंदिर परिसर तक जाएगा। इससे जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं श्रद्धालुओं का आवागमन भी अधिक सुगम और तेज हो सकेगा।
इस प्रोजेक्ट के निर्माण, संचालन एवं प्रबंधन को लेकर श्रीश्याम इन्फ्रा प्रोजेक्ट द्वारा कलेक्टर को लाइसेंस करार का ड्राफ्ट सौंप दिया गया है। वहीं, नगरपालिका खाटूश्यामजी ने इस योजना को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। नागरिक आगामी 30 दिनों के भीतर कलेक्टर कार्यालय में अपने सुझाव या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
रोपवे परियोजना के शुरू होने से विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, भीड़भाड़ के समय दर्शन व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और सहज हो सकेगी।
कुल मिलाकर, यह परियोजना खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक होगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube