ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास को नमन- *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 39 views
राजस्थान स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास को नमन- *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हिंगोना- राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को नमन किया।
उन्होंने बताया कि 30 मार्च 1949 को जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में हुआ, जिससे वृहत्तर राजस्थान संघ का गठन हुआ। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 19 मार्च 2026 को भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अनुसार राजस्थान दिवस मनाने की नई परंपरा की शुरुआत की गई है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाती है।
उन्होंने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि शौर्य और बलिदान की पावन धरा राजस्थान शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है। “रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान” और “केसरिया बालम पधारो म्हारे देश” जैसी लोक परंपराएं यहां की पहचान हैं। अतिथि सत्कार, पारंपरिक वेशभूषा और प्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध बनाते हैं।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने ऐतिहासिक गौरव को बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें और राजस्थान की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाएं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube