ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अफीम तुलाई: चित्तौड़गढ़ में 303 तो प्रतापगढ़ में 425 ने कराई तुलाई

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 63 views
अफीम तुलाई: चित्तौड़गढ़ में 303 तो प्रतापगढ़ में 425 ने कराई तुलाई


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


चित्तौड़गढ़ जिले के अफीम काश्तकारों के लिए रविवार का दिन खुशियों और कड़ी मेहनत की परीक्षा का रहा। नारकोटिक्स विभाग की ओर से अफीम तुलाई कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला नारकोटिक्स परिसर में पहले दिन 303 काश्तकारों ने अपनी उपज तुलवाई। तपती धूप से राहत देने के लिए विभाग ने जहां शामियानों का इंतजाम किया, वहीं काश्तकारों को घंटों कतार में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए एक अनूठी व्यवस्था दिखी। जमीन पर काश्तकारों के बजाय उनके अफीम के कैन नंबरवार कतारों में सजे नजर आए। जिला अफीम अधिकारी बी.एन. मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पारदर्शिता के लिए दो छोटे और एक बड़े कांटे से तुलाई की गई।

तीन खंडों में होगी तुलाई प्रक्रिया

जिला अफीम अधिकारी बीएन मीणा ने बताया कि जिले में कुल 8,233 काश्तकार अफीम की खेती से जुड़े हैं। तौल कार्यक्रम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले और दूसरे खंड की तुलाई जिला मुख्यालय स्थित सेंट पर होगी। जबकि अतिंम तृतीय खंड की तुलाई निम्बाहेड़ा में होगी।

23 अप्रेल तक होगी अफीम की तुलाई

अफीम की तुलाई 29 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रेल तक चलेगी। पहले दिन 18 गांवों के 300 किसान अपनी उपज तौलेंगे, जबकि दूसरे दिन 15 गांवों के 400 किसानों को बुलाया गया है। यह सभी तुलाई गम पद्धति (चीरा लगाने वाली) से ली गई अफीम की होगी। जबकि बिना चीरा वाली (सीपीएस) पद्धति से ली गई अफीम की तुलाई 15 अप्रैल से 23 अप्रेल के बीच होगी ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube