ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बरेली–बांदीकुई पैसेंजर को मंजूरी, फिर भी भूडा स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 35 views
बरेली–बांदीकुई पैसेंजर को मंजूरी, फिर भी भूडा स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- रेल मंत्रालय द्वारा 54356/54355 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन को स्वीकृति मिलना यात्रियों के लिए निस्संदेह एक सराहनीय और राहत भरा निर्णय है। इस सेवा के पुनः शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लेकिन इसी खुशी के बीच यह तथ्य बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है कि रेलवे विभाग द्वारा भूडा रेलवे स्टेशन को इस ट्रेन के ठहराव से वंचित रखा गया है। जबकि कोरोना काल से पहले यही ट्रेन भूडा स्टेशन पर नियमित रूप से रुकती थी।
भूडा रेलवे स्टेशन आसपास के अनेक गांवों और कस्बों की जीवनरेखा माना जाता है। यहां से प्रतिदिन छात्र शिक्षा के लिए, किसान अपने कार्यों के लिए, श्रमिक रोज़गार हेतु और बुज़ुर्ग इलाज के लिए रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में इस स्टेशन को ठहराव सूची से बाहर रखना आम जनता की जरूरतों की खुली अनदेखी जैसा प्रतीत होता है।यहाँ से रैणी, माचाड़ी,परबैणी,बहादुरपुर, कोडिया,थुमडा़ पंचायत,उकेरी पंचायत,भूडा पंचायत,डेरा पंचायत,आकोदा मीना,आकोदा सिक्का पंचायत,बावड़ी खेड़ा पंचायत,हिगोंटा पंचायत, अलीपुर आदि आसपास के गाँवों के लोग यहाँ से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सवार होकर जाते है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube