ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एथिकल रिसर्च Integrity ’ पुस्तक का लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 35 views
‘एथिकल रिसर्च Integrity ’ पुस्तक का लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन

शोध में नैतिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की पहल

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के दो दिवसीय कार्यशाला के निष्कर्षों का संकलन

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के निष्कर्षों को संकलित करते हुए “एथिकल रिसर्च Integrity एंड Academic Responsible पब्लिशिंग: ग्लोबल Perspectives” पुस्तक का विमोचन लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया।
यह कार्यशाला 21–22 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शोध एवं प्रकाशन में नैतिकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वैश्विक नैतिक मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पुस्तक के माध्यम से कार्यशाला में प्रस्तुत विचारों, अनुभवों और निष्कर्षों को व्यापक स्तर पर साझा किया गया है, जिससे अकादमिक जगत में गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बढ़ावा मिल सके।
पुस्तक के प्रधान संपादक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह तथा संपादक डॉ. बसंत कुमार हैं। उनके मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्य को सफलतापूर्वक साकार किया गया।
यह पहल शोध और प्रकाशन की प्रक्रिया को अधिक नैतिक और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube