ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान रोडवेज में ‘फर्जी टिकट’ का बड़ा खुलासा, सारथी फरार।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 51 views
राजस्थान रोडवेज में ‘फर्जी टिकट’ का बड़ा खुलासा, सारथी फरार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बसों में फर्जी टिकट जारी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीकानेर-जयपुर रूट पर चल रही एक बस में चेकिंग के दौरान यह खुलासा हुआ, जिससे रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।
*ऐसे हुआ भंडाफोड़*
बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गोदारा और सह प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही की।
*ऑपरेशन नोखा के तहत* विद्याधर नगर से बीकानेर जा रही बस को नोखा के पास ‘बुदरों की ढाणी’ में रुकवाया गया।
अचानक जांच के दौरान 10 यात्रियों के पास मिले टिकट पहली नजर में असली जैसे लगे, लेकिन उनकी सीरीज और नंबरिंग रोडवेज रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती थी।
सरकारी मशीन को किया किनारे, ‘सीक्रेट डिवाइस’ से टिकट
जांच में सामने आया कि बस सारथी अंकित बिश्नोई (निवासी अलाय, नागौर) ने आधिकारिक ईटीएम मशीन का उपयोग नहीं किया।
वह किसी बाहरी डिवाइस—संभवतः थर्मल प्रिंटर या क्लोन मशीन—से फर्जी टिकट प्रिंट कर रहा था।
मौके से फरार आरोपी
जैसे ही अधिकारियों ने फर्जीवाड़े की पुष्टि की, आरोपी नकदी और मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान मशीन कवर से ०6और संदिग्ध टिकट बरामद किए गए।
किन रूट्स पर चल रहा था खेल?
प्रारंभिक जांच में जिन रूट्स पर फर्जी टिकट मिले, उनमें शामिल हैं:
अजमेर से बीकानेर
मेड़ता से बीकानेर
नागौर से बीकानेर
ये सभी लंबी दूरी के रूट्स हैं, जहां अधिक किराए के कारण सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
संगठित गिरोह की आशंका
रोडवेज प्रबंधन अब इस ‘बाहरी डिवाइस’ की जांच में जुटा है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो बस कर्मचारियों को ऐसे उपकरण उपलब्ध करा रहा था।
FIR दर्ज, पुलिस जांच तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए नोखा थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नागौर, बीकानेर और जयपुर में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास जारी है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube