गौ पुत्र राकेश सराधना की सेवा सराहनीय, चौबीसों घंटे रहते हैं तत्पर।
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
27 views
गौ पुत्र राकेश सराधना की सेवा सराहनीय, चौबीसों घंटे रहते हैं तत्पर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बहरोड़- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज के नेतृत्व में संगठन देशभर में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ सेवा में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में कोटपूतली टीम के गौ पुत्र राकेश सराधना की सेवा विशेष रूप से सराहनीय मानी जा रही है। हाल ही में संगठन से जुड़े राकेश सराधना ने अपनी पूरी टीम को गौ माता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे अपनी टीम के साथ साहस, निडरता और समर्पण भाव से कार्य करते हुए हर समय गौ सेवा के लिए तैयार रहते हैं।
गौ पुत्र राकेश सराधना ने बहरोड़ स्थित राधा कृष्णा उपचार शाला पहुंचकर गौ माता का हालचाल जाना और वहां मौजूद गौ सेवक निशांत से मुलाकात कर पीड़ित गौ माताओं की देखरेख की। इस दौरान उन्होंने गौ माता से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति और गौ पुत्र राकेश सराधना की तरह सेवा भाव अपनाए, तो संगठन का विस्तार दिन दूना-रात चौगुना हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चा गौ पुत्र वही है जो चौबीसों घंटे गौ माता की सेवा के लिए समर्पित रहता है।