ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में गैस की किल्लत व कालाबाजारी पर सख्ती: प्रशासन ने ली बैठक

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 51 views
शाहपुरा में गैस की किल्लत व कालाबाजारी पर सख्ती: प्रशासन ने ली बैठक

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)- क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर आज शाहपुरा पुलिस व प्रशासन हरकत में आया। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई व शाहपुरा थाना अधिकारी सुरेश चंद्र द्वारा थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएलजी सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं गैस एजेंसियों के डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हुए। इस दौरान एडवोकेट कैलाश धाकड़, खुशीराम आचार्य, कमलेश धाकड़ और विनोद सोलंकी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई ने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है या वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करता पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube