ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मातृकुंडिया में आचार्य ब्राह्मण समाज की बैठक,मंदिर निर्माण के नींव मुहूर्त पर हुई चर्चा

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 44 views
मातृकुंडिया में आचार्य ब्राह्मण समाज की बैठक,मंदिर निर्माण के नींव मुहूर्त पर हुई चर्चा

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले के उपखंड क्षेत्र राशमी में स्थित मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रख्यात मातृकुंडिया में रविवार को अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण समाज विकास संस्था कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें भगवान श्री परशुराम और महादेव के मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त पर चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष भेरूलाल आचार्य लाखोला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 18 अप्रैल को मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त पर आवश्यक प्रस्ताव लिए गए। महामंत्री एडवोकेट शंभू लाल आचार्य राशमी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए नींव मुहूर्त 18 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे संतों के सानिध्य में समाज के भामाशाहों द्वारा किया जाएगा। बैठक में मंदिर निर्माण के साथ ही भामाशाहों द्वारा घोषित कमरों के निर्माण पर भी चर्चा हुई। सचिव नाथूलाल गिलुंड ने संस्था का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले से शांतिलाल, मुकेश हिंता, हीरालाल, किशन लाल कुंवारिया, राजेश, बद्रीलाल, एडवोकेट दिनेश गिलुण्ड, भवानी शंकर, रतनलाल पोटला, राकेश कपासन, रामप्रसाद रूद, लक्ष्मी लाल, रतन लाल गंगापुर सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube