गौ पुत्र कमलेश कुमार शर्मा बने जयपुर शहर संगठन मंत्री।
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
25 views
गौ पुत्र कमलेश कुमार शर्मा बने जयपुर शहर संगठन मंत्री।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए गौ पुत्र कमलेश कुमार शर्मा को जयपुर शहर संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कमलेश कुमार शर्मा जयपुर शहर में गौ सेवा, संरक्षण एवं गौ हत्या पर प्रतिबंध को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और एक विशाल कार्यकर्ता सेना का गठन करेंगे।
संगठन की ओर से सभी संत समाज, किन्नर समाज एवं आमजन ने नव नियुक्त संगठन मंत्री को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में गौ माता की सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन से जुड़ने के इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, एक फोटो, मोबाइल नंबर एवं 351 रुपए शुल्क के साथ आईडी कार्ड हेतु हेल्पलाइन नंबर 9258311537 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं गौ संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9568576382 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
संगठन ने आमजन से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग जुड़कर गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के इस अभियान को मजबूत बनाएं।