ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता के सम्मान के लिए 27 अप्रैल तक विशेष अभियान का आह्वान

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 48 views
गौ माता के सम्मान के लिए 27 अप्रैल तक विशेष अभियान का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समस्त देशवासियों से गौ माता के सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 अप्रैल तक केवल 29 दिन शेष हैं, ऐसे में सभी लोग संकल्प लेकर इन दिनों को गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए समर्पित करें।
महाराज ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और इसे मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि गौ माताओं की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है, इसलिए सभी सनातनी समाज को जागरूक होकर उनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों को भी इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने यह भी कहा कि संतों के मार्गदर्शन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है।
अंत में उन्होंने सभी भारतवासियों से आह्वान किया कि वे गौ माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और सेवा, संरक्षण व सम्मान के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube