भीलवाड़ा सर्किट हाउस के बाहर हल्ला बोल भ्रष्टाचार पर मुंह खोल का किया प्रदर्शन
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
30 views
भीलवाड़ा सर्किट हाउस के बाहर हल्ला बोल भ्रष्टाचार पर मुंह खोल का किया प्रदर्शन
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा-कांग्रेस कार्यकर्ता व भीलवाड़ा के नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में हल्ला बोल भ्रष्टाचार पर मुंह खोल का प्रदर्शन कर एक आयोजन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि भीलवाड़ा शहर में जो सीवरेज का कार्य हुआ है वह भ्रष्टाचार से परिपूर्ण है और जो बाकी है उसमें भ्रष्टाचार और करने की मंशा रख रहे हैं यह बड़ी चिंता का और खेद का विषय है कि जहां-जहां भी सीवरेज का कार्य हुआ है सड़के टूटी हुई है डामर पुरी नही डाली मिट्टी उड़ रही है सड़क टूट रही है लोग अस्थमा से के मरीज होकर परेशान हो रहे हैं स्लिप डिस्क की समस्या भीलवाड़ा शहर में बढ़ गई है बराबर मिट्टी उड़ने की वजह से लोगों के आंखों की रोशनी कम होती जा रही है लेकिन प्रशासन को कोई ध्यान नहीं पड़ रहा है
मनोज पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भीलवाड़ा सर्किट हाउस भीलवाड़ा की नाक है यहां पर सभी जिला अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है विधायक महोदय आते हैं सांसद आते हैं मंत्री महोदय आते हैं उसके बावजूद 25 फीट का गडा एक साइड की रोड विगत दो माह से बंद है लेकिन प्रशासन इसकी सुद्ध नहीं ले रहा है पश्चिम क्षेत्र के नागरिकों को भीलवाड़ा शहर में जाने के लिए तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है चिकित्सा सुविधा लेने जाने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है आए दिन दुर्घटनाएं इस सड़क पर हो रही है लेकिन प्रशासन संविदा कार के खिलाफ कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं कर रहा है
योगेश सोनी ने बताया कि स्थानीय विधायक का कार्यालय भी इसी सड़क पर है वह भी इस विषय को ध्यान में नहीं दे रहे हैं 100 फीट रोड टूटी हुई है आरटीओ ऑफिस की रोड आदि बनाई आदि छोड़ दी सर्किट हाउस से खंडेश्वर महाराज तक आदि सड़क बनाई आदि छोड़ दी प्रशासन का रवैया ठेकेदार के साथ साझेदारी के रूप में चल रहा है
हल्ला बोल प्रदर्शन मैं सुरेश कुमार बम, कृष्ण कुमार व्यास, सुनील दत्त शर्मा, सत्यनारायण खारोल, दिनेश बसिता, उमेश गाडरी, जसू गाडरी, राकेश सुवालका, गजेंद्र सिंह धाबाई, अंबालाल कुम्हार, प्रमोद कुमार गौड़, विशाल सुखवाल, चंदन सिंह, सोनू बोहरा, महावीर वैष्णव, विष्णु, राजू, प्रीतम,कमल खान, कैलाश सिंह, मोनू भाई, सत्तू बंसल, कुंदन शर्मा, संदीप ट्रेलर, विशाल, प्रकाश पुरी, नरेश कुमावत, मांगीलाल, शाहिद सभी जने उपस्थित रहे।