ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नैतिक शर्मा को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा।

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 58 views
नैतिक शर्मा को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर के लोहरवाड़ा में सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ व शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र नैतिक शर्मा को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। नैतिक शर्मा महेश शर्मा के पुत्र हैं और लोहरवाड़ा गांव के निवासी हैं।
एक छोटे से गांव का छात्र होकर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर दूर प्रताप स्कूल, चोमू जाकर अध्ययन करना और सेल्फ स्टडी के दम पर 95 प्रतिशत अंक अर्जित करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यदि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर कोचिंग सुविधा और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे और भी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। समाज को चाहिए कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।
इसी क्रम में डॉ. शर्मा लोहरवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने नैतिक शर्मा को साफा बांधकर, माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, कैलाश तिवारी,प्रसिद्ध रामकथा वाचक पंडित महेश शर्मा हवेली वाले,साधुराम शर्मा,गोपाल शर्मा,टोन महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube