नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का रविवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का दौरा।
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
79 views
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का रविवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का दौरा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को करीब डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेंगे।
*टीकाराम जूली* ने बताया कि वर्तमान समय में विधानसभा क्षेत्र के लोग भाजपा की डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा तथा रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराने का प्रयास करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करते हैं और हर संभव मौके पर जनता के बीच पहुंचते हैं। इसी क्रम में रविवार का यह दौरा आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा।