28 तारीख ब्लैक डे पर शाहपुरा को जिले की बहाली की मांग का दसवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
15 views
28 तारीख ब्लैक डे पर शाहपुरा को जिले की बहाली की मांग का दसवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले की बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष 3 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का दसवां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया। 10 माह पूर्व में जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था परन्तु सरकार ने 10 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद जाट,महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसयोंजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, राजेन्द्र पाण्डे, प्रॉपर्टी अजय मेहता, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र घूसर, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू, दल्लीचंद खटीक,प्रचार मंत्री मदनलाल कंडारा, संघर्ष समिति सदस्य दुर्गा लाल जोशी, मोहम्मद, रमेश सेन, अतुल त्रिपाठी, रामेश्वर लाल धाकड़, मूलसिंह सोदा, सुनील मिश्रा, रामस्वरूप टेपन, नजीर मोहम्मद, धनराज जीनगर, रमेशचंद्र मालू, सुनील पाराशर, अरुण राव, मधु लाल रेगर रहड़, भेरूलाल रेगर,शंकरलाल मुंडेतिया,अधिवक्ता नमन ओझा, अखिल व्यास, अंकित शर्मा, सोहेल खान, अंकित मालू, राहुल पारीक, इमरान खान सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे।
चाय पर चर्चा कर जिला बहाली की रणनीति बनाई।
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को दसवां स्मरणपत्र सौपने बाद चाय की थड़ी पर चाय पर चर्चा करते हुए सरकार से शाहपुरा जिला बहाली की मांग के लिए आगामी रणनीति बनाई जिसमें सभी सदस्यों अधिवक्ताओं आमजन ने सरकार से शाहपुरा के आमजन की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र शाहपुरा को वापस जिला का दर्जा प्रदान करना चाहिए।जिससे शाहपुरा का सर्वांगीण विकास हो सके और युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार मिल सकें। शाहपुरा जिला समाप्त करने के बाद से ही प्रत्येक माह के 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है।