ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक अप्रैल से ओपीडी समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सुविधा

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 247 views
एक अप्रैल से ओपीडी समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सुविधा

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

*ओपीडी समय-सारणी इस प्रकार रहेगी*

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक : सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
इसके अतिरिक्त, रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा।

इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube