ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व रंगमंच दिवस पर नाट्य पाठ का वाचन किया गया

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 26 views
विश्व रंगमंच दिवस पर नाट्य पाठ का वाचन किया गया

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। विश्व रंगमंच दिवस पर समन्वय रंग मंडल प्रयागराज ने नाटक पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवीण शेखर रंगमंच और आज का तकनीकी पक्ष विषय पर व्याख्यान दिया उन्होंने कहा कि मंच की भाषा को व्यापक और असरदार बनाने के लिए तकनीक का प्रयोग जरूरी है किंतु रंगमंच के केंद्र में अभिनेता ही है रंग भाषा को समझने और प्रयोग करने के लिए तकनीक कारगर हो सकती है लेकिन वह रंग मंच की भाषा नहीं हो सकती है केवल मनुष्य ही अभिनेता पैदा कर सकता है तकनीक के असंतुलित प्रयोग से नाट्य प्रयोग का कथ्य और भावनात्मक प्रभाव कम हो जाता है या खत्म हो जाता है इसलिए तकनीक अपनाएं लेकिन अभिनेता को केंद्र में रखकर। समन्वय की सचिव सुषमा शर्मा ने रविंद्र नाथ टैगोर की लिखी कहानी स्त्री का पत्र आधारित नाटक पाती का वाचन किया। यह कहानी एक क्रांतिकारी नारीवादी कहानी है जो 15 वर्ष की वैवाहिक जीवन के बाद में मृणाल नामक महिला द्वारा अपने पति को लिखे गए पत्र के रूप में है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, शहर के रंगकर्मी अरुण शुक्ला, जगदीश गौड़, शिव गुप्ता, चंकी बच्चन और अरनव राय, दीपेंद्र सिंह मीना, उरांव पद्मजा राय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शारदा पाठक ने किया एवं संचालन सुशील कुमार राय ने किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube