ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम सभा भीखपुर में चल रहे भव्य सतचंडी महायज्ञ भंडारे के साथ हुआ समापन

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 20 views
ग्राम सभा भीखपुर में चल रहे भव्य सतचंडी महायज्ञ भंडारे के साथ हुआ समापन

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर |
जनपद बलरामपुर के ग्राम सभा भीखपुर में काली माता मंदिर परिसर में चल रहे भव्य सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर अंतिम दिन 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
इस महायज्ञ में अयोध्या धाम एवं वृंदावन धाम से पधारे संत महात्मा स्वामी बालकानंद जी महाराज और राजकुमार दास महाराज प्रमुख रूप से शामिल हैं, उन्हीं के द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ के साथ-साथ प्रवचन का भी आयोजन किया गया उनके प्रवचनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण माहौल देखने को मिला
कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया, जो काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर कोड़री घाट तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भगवान दत्त पांडे उर्फ सेठ जी, राजेश कुमार पांडे सहित सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
भगवान दत्त पांडे ने बताया कि वे अपने ग्राम सभा के विकास और धार्मिक कार्यों में हमेशा सहयोग करते रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार योगदान देते रहेंगे।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube