ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ०6 घायल!

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 26 views
राजगढ़ में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ०6 घायल!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीराजगढ़):- राजगढ- अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब ०6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, झड़प में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पहले पक्ष की ओर से सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने प्लॉट खरीदने के बाद पूरा भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद विक्रेता परिवार जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के धनपाल का कहना है कि खरीदार पक्ष तय सीमा से करीब 10 फीट ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रहा था, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे कानूनी कार्यवाही जारी!

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube