ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: ₹41 लाख की धोखाधड़ी के दो 'इनामी' जालसाज सलाखों के पीछे।

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 13 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: ₹41 लाख की धोखाधड़ी के दो 'इनामी' जालसाज सलाखों के पीछे।


कोटा शहर की बोरखेड़ा पुलिस ने 'ऑपरेशन धरपकड़' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मकान पर अवैध कब्जा करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए ₹41.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।


फर्जी पावर ऑफ अटार्नी का खेल मामला नंदी विहार स्थित एक मकान से जुड़ा है, जिसे परिवादी कमलेश कुमार ने मोहम्मद आरिफ से खरीदा था। आरोपियों ने शातिराना तरीके से साल 2012 का एक फर्जी मुख्तारनामा (Power of Attorney) तैयार किया और धोखाधड़ी से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इतना ही नहीं, बदमाशों ने परिवादी को डरा-धमकाकर घर से बाहर निकाल दिया था।


घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
एसपी तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और जमीनी इनपुट के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी इमरान खान और मोहम्मद आरिफ को दबोच लिया। इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।


"आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोटा पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
— तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube