ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में टैलेंट सर्च एग्जाम व कैरियर काउंसलिंग का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 6 views
माचाड़ी में टैलेंट सर्च एग्जाम व कैरियर काउंसलिंग का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को टैलेंट सर्च एग्जाम 2026” एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ALLEN कोचिंग सेंटर, अलवर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत माचाड़ी एवं आस-पास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह परीक्षा तीन वर्गों—कक्षा ०6 से ०8, कक्षा ०9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12—में आयोजित की गई।
पहले ग्रुप (कक्षा ०6 से ०8) में अंश शर्मा ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय तथा कवि कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे ग्रुप (कक्षा ०9 व 10) में विहान कच्छावा प्रथम, लक्ष्य कुमार शर्मा द्वितीय और कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहे।
तीसरे ग्रुप (कक्षा 11 व 12) में किरण सैनी प्रथम, अनुज कोलावत द्वितीय तथा तमन्ना नरूका तृतीय स्थान पर रहे।
सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1100 रुपये, 501 रुपये व 251 रुपये नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को ALLEN अलवर के प्रमुख सौरभ कटारिया, SMC/SDMC सदस्य लक्ष्मी नारायण सैनी,मुकेश कुमार रावत,किशन चंद बटवाड़ा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह नरूका, शिक्षा विभाग से ACBEO रामस्वरूप मीणा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल सहित समस्त स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ALLEN कोचिंग सेंटर, अलवर के डायरेक्टर सौरभ कटारिया ने विद्यार्थियों को नीट एवं इंजीनियरिंग जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ओर बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजस्थान ग्रामीण बैंक का भी सहयोग रहा, जिसने विद्यार्थियों के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराई। आयोजन को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल केवल राम मीणा, समर्थ लाल मीणा, बनवारी लाल मीणा, व्याख्याता जितेंद्र सिंह,वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष भागचंद वर्मा तथा मंच संचालनकर्ता नरपत सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यापिका अंजु गोयल, अध्यापक महेंद्र शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया गया तथा सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube