ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का दसवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम कल उपखण्ड अधिकारी को सोंपा जायेगा

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 40 views
शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का दसवां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम कल उपखण्ड अधिकारी को सोंपा जायेगा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने का आंदोलन एक वर्ष 3 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर दसवां स्मरण पत्र संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में प्रातः 11:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया जायेगा और शाहपुरा को जिला बनाने किया गया वादा याद दिलाया जायेगा। आज से करीब 10 माह पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था। परन्तु सरकार ने 10 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube