खाटूधाम के लिए 29 मार्च को श्याम भक्तों का जत्था होगा रवाना।
By Shubh Bhaskar ·
27 Mar 2026 ·
34 views
खाटूधाम के लिए 29 मार्च को श्याम भक्तों का जत्था होगा रवाना।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री श्याम मोरछड़ी मित्र मंडल शालीमार,अलवर के तत्वावधान में 29 मार्च (रविवार) को शाम ०4 बजे श्याम भक्तों का एक जत्था बस के माध्यम से खाटू श्याम धाम की पवित्र यात्रा पर रवाना होगा। यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और समर्पण के भाव के साथ संपन्न होगी।
मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र सेतिया एवं अध्यक्ष भानु प्रकाश सैन ने बताया कि हर माह की बड़ी एकादशी के अवसर पर मंडल द्वारा शालीमार से खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मार्च माह की एकादशी पर 29 मार्च को यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऐसे श्याम भक्त, जो आर्थिक कारणों से यात्रा करने में असमर्थ हैं, उनके लिए मंडल द्वारा निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक श्रद्धालु मंडल के सदस्यों से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।