ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, गौ संरक्षण को लेकर उठाई प्रमुख मांगें।

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 49 views
प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, गौ संरक्षण को लेकर उठाई प्रमुख मांगें।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- मथुरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ संरक्षण एवं गौ सेवकों की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi को ज्ञापन भेजा गया। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि देश के सभी तीर्थ स्थलों वाले जिलों, तहसीलों एवं ब्लॉकों को मांस व नशा मुक्त घोषित किया जाए। साथ ही गौ प्रेमियों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर तत्काल जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। संगठन ने गौ हत्या और गौ तस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए आजीवन कठोर कारावास का प्रावधान करने की मांग भी रखी।
इसके अतिरिक्त ज्ञापन में गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की स्थायी जब्ती, जमानत न देने, तथा ऐसे वाहनों को नीलाम कर गौशालाओं को सौंपने का सुझाव दिया गया। कंपनियों के सीएसआर फंड से गौ सेवा कार्यों के लिए निश्चित राशि खर्च करने को अनिवार्य बनाने की भी मांग उठाई गई।
संगठन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित गौवंश के लिए नंदीशाला स्थापित करने, पशु मेलों के नाम पर हो रही अवैध गौ तस्करी पर रोक लगाने हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए सरकारी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गौ सेवकों को टोल टैक्स में छूट दी जाए तथा सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा एवं परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए।
संगठन ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजते हुए गौ संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।
इस दौरान मथुरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र भोला परिहार, जिला प्रवक्ता गौ पुत्र अरुण चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौ पुत्र वीरेंद्र सिंह तोमर, गौ पुत्र मोहित कुशवाहा, गौ पुत्र मनीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दि गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube