ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिनदहाड़े पूर्व भाजपा अध्यक्ष टाक के मकान का ताला तोड़कर 5 तोला सोना 250 ग्राम चांदी के सिक्के चुरा ले गए अज्ञात चोर

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 131 views
दिनदहाड़े पूर्व भाजपा अध्यक्ष टाक के मकान का ताला तोड़कर 5 तोला सोना 250 ग्राम चांदी के सिक्के चुरा ले गए अज्ञात चोर
दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से सहमे मोहल्ले वासी मौके पर पहुंची एसएफल टीम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

यज्ञपुर(जहाजपुर)-कस्बे में प्रतिदिन चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही है जहां अज्ञात चोर बार-बार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं जहां चोरों ने गुरुवार दिनदहाड़े दोपहर को संतोष नगर में एक सुने मकान पर धावा बोलते हुए मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे के ताले तोड़ते हुए चोरों ने अलमारी के तालों को तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने एवं नगदी चुराकर फरार हो गए दिन दहाड़े हुई इस वारदात से मोहल्ले वासी डर के मारे सहमे हुए हैं l थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक ने चोरी की लिखित रिपोर्ट पुलिस थाने में दी जिसमें बताया कि दिनांक 26/03/2026 गुरुवार को अष्टमी का पर्व होने से प्रात 11 बजे निज आवास संतोषनगर से पैतृक मकान सदर बाजार मे घरेलु कार्यवस गये थे। वापस लगभग 02 बजे घर आने पर मेन गेट के ताले टुटे हुए मिले एवं 3/4 कमरों मे रखे आलमारी, बक्सो सब खुले हुए थे, सारा सामान बिखरा पडा हुआ मिला जिसमें से अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखी सोने की झालरी रखडी 3 तोला, 02 जोडी कान झुमरी, लटकन, 1/2 तोला सोने की अगुंठी, 1 मंगलसुत्र सोना का, 20 सिक्के चॉदी के, चाँदी पायल चुरा कर ले गये। वही वारदात की सूचना पर डीवाई एसपी रेवडमल मौर्य थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ मय जाप्ते के वारदात स्थल पर पहुंचे एवं चोरी हुए कमरों की एवं अलमारी की गहनता से जांच की l वही चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने भीलवाड़ा से एसएफल टीम भेजी जहां एस एफल टीम ने मेंन गेट कमरे एवं अलमारी का बारीकी से निरीक्षण कर जांच करते हुए फिंगर प्रिंट्स अपने साथ लेकर चोरों की तलाश के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है l वही वारदात की सूचना पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक सहित उनके शुभचिंतक मौजूद रहे l

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube