रिश्तों का 'कसाई': घर की 'लक्ष्मी' ही निकली करोड़ों की नकबजनी की मास्टरमाइंड, 125 कैमरों ने खोला राज!
By Shubh Bhaskar ·
26 Mar 2026 ·
23 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
रिश्तों का 'कसाई': घर की 'लक्ष्मी' ही निकली करोड़ों की नकबजनी की मास्टरमाइंड, 125 कैमरों ने खोला राज!
कोटा शहर कहते हैं 'घर का भेदी लंका ढाए', लेकिन कोटा के नयाखेड़ा गांव में जो हुआ उसने रिश्तों पर से विश्वास ही उठा दिया। जिस घर की देहरी की रक्षा की जिम्मेदारी बहू की थी, उसी ने अपनों के ही घर को 'कंगाल' करने की खूनी पटकथा लिख डाली। कोटा पुलिस ने 14 मार्च की उस काली रात का पर्दाफाश कर दिया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।
साजिश की 'शतरंज':- बहू ने ही बिछाई थी चाल
पुलिस की गिरफ्त में आई घर की छोटी बहू पूजा शर्मा उर्फ गोलू ने नफरत और लालच के वशीभूत होकर अपने ही परिवार को लूटने की साजिश रची। पूजा ने फेसबुक पर बने अपने दोस्त सरफराज मंसूरी को घर की चाबियों से लेकर गहनों की तिजोरी तक की पूरी जानकारी थमा दी। जब पूरा परिवार बाहर गया हुआ था, तब सरफराज ने बिना नंबर की बाइक पर आकर करीब 10 तोला सोना और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
125 CCTV कैमरों का 'चक्रव्यूह':- शातिर सरफराज ने बिना नंबर की बाइक और हेलमेट पहनकर पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोटा पुलिस की टीम ने हार नहीं मानी। करीब 125 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस की नजर उस 'सफेद हेलमेट' पर टिक गई। चित्तौड़गढ़ की गलियों से पुलिस ने जब सरफराज को दबोचा, तो उसने जो सच उगला, उसे सुनकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।
खाकी का एक्शन: -
बरामद हुआ सोने का हार
पुलिस ने सरफराज के पास से चोरी का 61,920 रुपये का सोने का हार और वारदात में इस्तेमाल बाइक व हेलमेट बरामद कर लिया है। बहू पूजा शर्मा और उसके साथी सरफराज को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस रिमांड पर दोनों से कड़ी पूछताछ जारी है ताकि बाकी का खजाना भी उगलवाया जा सके।