ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाकी पर हमला करने वाले बदमाशों का दुस्साहस। पुलिस टीम पर चढ़ाई कार, घेराबंदी कर दो दबोचे

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 31 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

खाकी पर हमला करने वाले बदमाशों का दुस्साहस।

पुलिस टीम पर चढ़ाई कार, घेराबंदी कर दो दबोचे

कोटा पुलिस ने जान की बाजी लगाकर पुलिस टीम पर हमला करने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने भागने की कोशिश में न केवल पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस के वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
फिल्मी स्टाइल में हुई घेराबंदी घटना 21 मार्च की है, जब आर.के. पुरम थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (IPS प्रो.) को सूचना मिली कि थाना अकलेरा के एक मामले में वांछित अपराधी टाटा हैरियर कार में सवार होकर श्रीनाथपुरम तिराहे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने जब नाकाबंदी कर कार को रोकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।
फर्जी नंबर प्लेट का खेल
जांच में सामने आया कि बदमाश जिस टाटा हैरियर कार का उपयोग कर रहे थे, उस पर RJ17CB6753 नंबर की फर्जी प्लेट लगी हुई थी। असल में यह नंबर एक 'सेलेरियो' कार का है। पुलिस ने मौके से आरोपी कोमल मीणा (26) और पवन दांगी को हिरासत में लिया है, जबकि इनका एक साथी डेविड उर्फ देवीलाल फिलहाल फरार है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (109-1 BNS) और लोक सेवक पर हमले (132 BNS) सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube