ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुस्कान क्लब में राम नवमी का शुभ पर्व धूमधाम से मनाया गया

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 55 views
मुस्कान क्लब में राम नवमी का शुभ पर्व धूमधाम से मनाया गया

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर,
राम नवमी का पावन पर्व आज ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के नवनिर्मित सभागार में बड़े भव्य स्तर पर मनाया गया जिसमे मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब के लगभग 150 सदस्यों एवं गट्टानी परिवार के सभी सदस्यों ने इसे बड़ी धूमधाम से भाग लिया ।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की गट्टानी परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदरकांड कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित दिलीप जोशी के तत्वावधान में नारायण स्वामी सत्संग मंडल की टीम ने सुंदरकांड के साथ - साथ भजनों की ऐसी रोचक प्रस्तुति दी कि सदस्यगण थिरकने को विवश हो गए।
इस रोचक कार्यक्रम के अलावा मुस्कान क्लब के केयरटेकर एवं गट्टानी परिवार के ज्येष्ठ पुत्र नीरज जी का जन्मदिन भी मुस्कान कार्यकारिणी द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube