ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने कनेछन कला में मुण्डन संस्कार पर भेट की डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 202 views
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने कनेछन कला में मुण्डन संस्कार पर भेट की डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेट

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के कनेछन कला गाँव मे बलदेव रेगर के पुत्र के मुंडन संस्कार पर डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की तस्वीर भेट कर एक नई मिसाल पेश की है।
अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर ने बताया कि आज के युग मे शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे कारण हम अपना हक ले सकते है।इसलिए हम हर सामाजिक कार्यक्रम में बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर भेट कर एक नया संदेश देना चाहते है जिससे हर घर-हर वर्ग में डॉ भीमराव अंबेडकर का झंडा फहरा सके।बाबा साहब ने बताया कि आने वाले समय मे शिक्षा ही एक मात्र साधन होगा जिससे आप अपना हक ले सकते है।इसलिए हमने हर क्षेत्र-हर समाजिक कार्यक्रम में जागरूकता लाने के लिए बाबा साहब की तस्वीर भेट कर रहे है।
भीम आर्मी अध्यक्ष रमेश रेगर कादेड़ा और अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के अध्यक्ष हंसराज रेगर कनेछन कला ने बताया की हम समाज मे चली आ रही कुरीतियों को भी समाप्त करने का प्रयास कर रहे है।जिससे लोग कुरीतियों के कारण लोगो को जिन्दगी भर मजदूरी करनी पड़ती है इसलिए पुरानी कुरीतियों से हमे जल्द ही समाप्त करना होगा।
बलदेव रेगर पुत्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में अंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर,भीम आर्मी अध्यक्ष कादेड़ा रमेश रेगर,अम्बेडकर विचार मंच संस्थान कनेछन से हंसराज रेगर,राजेन्द्र खटीक,राजेन्द्र रेगर पार्षद भाजपा व वकील, विशाल डोरवाल CHO सारांश,रामस्वरूप रेगर,रामदेव रेगर,सीताराम रेगर,मदन रेगर,युवराज रेगर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube