ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला चिकित्सालय शाहपुरा में दो जटिल अपेंडिक्स सर्जरी सफल

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 30 views
जिला चिकित्सालय शाहपुरा में दो जटिल अपेंडिक्स सर्जरी सफल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। जिला चिकित्सालय शाहपुरा ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दो गंभीर मरीजों की फटी हुई अपेंडिक्स (Perforated Appendix) की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जैन ने बताया कि मरीज सुरेश जाट एवं अरुणेंद्र सिंह हाड़ा को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में सामने आया कि दोनों की अपेंडिक्स फट चुकी थी और संक्रमण पेट में फैल रहा था, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो गई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्जन डॉ. राहुल उपाध्याय एवं निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र धनोपिया की टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए ऑपरेशन किया। ओटी स्टाफ प्रदीप शर्मा और सुरेश सेन के सहयोग से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों मरीज अब स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक लाला राम बैरवा के प्रयासों से अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर पुनः शुरू हो गया है, जिससे अब स्थानीय स्तर पर ही जटिल सर्जरी संभव हो पा रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला चिकित्सालय में सर्जरी विभाग को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है और अब यहां नियमित रूप से स्तन संबंधी सर्जरी, हर्निया व हाइड्रोसील, बवासीर, फिशर, भगंदर तथा अपेंडिक्स सहित पेट की अन्य जटिल सर्जरी की जा रही हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube