प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी-भड़ाना
By Shubh Bhaskar ·
26 Mar 2026 ·
28 views
प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी-भड़ाना
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा - पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना ने वक्ता तोर पर सम्बोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीड की हडड्डी है।
अपने सोशल मिडिया के विषय पर बोलते हुए कहा आज के युग में सोशल मिडिया अति आवश्यक है सही विषय को आम जनता तक पहुंचाने एवं गलत तथ्यों को रोकने के लिए सोशल मीडिया का बहुत महत्व है।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर वक्ताओ के तोर पर भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, गोपाल दाधीच कोटडी, प्रधान करण सिंह बेलवा सहित वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंकज सुगंधी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं का सहयोग से संपूर्ण हुआ इस शिविर में कार्यकर्ताओ द्वारा प्रत्येक विषय चिंतन मनन किया है उनका बूथ स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
शिविर में भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा सह सयोजक बजरंग सिंह जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, वर्ग प्रभारी रमेश मारु, नगर मण्डल महामंत्री,नगर मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र,बूथ अध्यक्ष,सयोजक, पार्षद ब भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।