ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल, मुख्यमंत्री से जल्द होगी मुलाकात

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 37 views
अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल, मुख्यमंत्री से जल्द होगी मुलाकात

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवाल अब और गंभीर होते नजर आ रहे हैं। आमजन के साथ-साथ पत्रकार भी अधिकारियों की “फोन न उठाने” और जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी न तो कॉल रिसीव करते हैं, न ही व्हाट्सएप संदेशों और एसएमएस का जवाब देते हैं, जिससे जनसमस्याएं लगातार लंबित पड़ी रहती हैं।

प्रेस वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट व पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा प्रेस के सवालों का जवाब न देना असंवैधानिक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता की आवाज होते हैं और उनके सवालों की अनदेखी करना आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज करना है।

उन्होंने बताया कि इस गंभीर विषय को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी, जिसमें अधिकारियों की कार्यशैली और उनकी जवाबदेही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में ठोस कदम उठाएगी और अधिकारियों को जनता व मीडिया के प्रति जिम्मेदार बनाने के निर्देश देगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube